जब से भारत में डिजिटल इंडिया की शुरुआत हुई है तब से सभी काम Digitally होने लगा है, चाहे आपको Online Shopping करना हो या किसी को Online Paise भेजने हो| आप सभी काम अपने मोबाइल एप्प के जरिये खुद कर सकते है|
दोस्तों पिछले कुछ वर्षो में भारत में कई नए Payments App जैसे- Google Pay, Paytm, Bhim UPI, और PhonePe जैसी मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च हुए है, जिसकी मदद से पैसो का भुगतान या लेन-देन बहूत ही आसान हो गया है| इस सभी एप्प का इस्तेमाल कर लोग दिन-प्रतिदिन लाखो करोडो रूपये के पेमेंट करते है|
अगर आप एक ऐसे UPI App की तलाश में है जो 100% Safe & Secure हो और आपको Digital Payment की वो सभी सुविधाये मिले साथ ही साथ आपको ढेर सारे Cashback Offers भी मिले वो भी सिर्फ एक App में तो बने रहिये इस पोस्ट के अंत तक इस पोस्ट में हम PhonePe App के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है|
PhonePe एक UPI आधारित Digital Payment मोबाइल एप्लीकेशन है, इसकी मदद से आप Online Money Transfer, Mobile Recharge, DTH Recharge, Bill Payment, E-commerce Transactions, Insurance और Loan Repayments जैसी और कई तरह के ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल आप अपने मोबाइल एप्प के जरिये कर सकते है| PhonePe एप्प को आप Android तथा iOS दोनों जगह से Download कर सकते है|
PhonePe की मदद से आप अपने बैंक खाते से किसी दुसरे बैंक खाते में आसानी से पैसे भेज सकते है| इसके आलावा आप किसी दुकान से खरीदारी कर के QR कोड द्वारा पेमेंट कर सकते है|
PhonePe को अब तक 10 करोड़ से ज्यादे लोग इस्तेमाल कर रहे है और इसका Google Play Store पर 4.4 की रेटिंग भी है| जिसका ये मतलब है की यह एप्प बिलकुल Safe & Secure है|
PhonePe की शुरुवात वर्ष 2015 में Sameer Nigam (CEO), Rahul Chari (CTO), Burzin Engineer ने मिलकर की थी। इस एप्प के अब तक 350 Million यूजर है| PhonePe को आप वर्तमान में मुख्य 11 भाषाओँ जैसे- अंग्रेजी, हिंदी, तेलगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, गुजरती, ओडिया, पंजाबी में उपयोग कर सकते है।
PhonePe में Account कैसे बनाये?
PhonePe app पर Register करना या Account बनाना बहुत आसान है | इसके लिए आप बस कुछ आसान से Step Follow करने पड़ेंगे | उसके बाद आप PhonePe UPI app में Register हो जायेंगे |
Step1: सबसे पहले आपको PhonePe एप्प को ओपन कर लेना है उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है (वही मोबाइल नम्बर डाले जो आपके बैंक खाते से जुड़ा हो) फिर Proceed पर क्लिक करें| उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक 6 अंको का OTP आयेगा और Automatic आपका मोबाइल नंबर वेरिफाई हो जायेगा|
Step2: उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ पर Security के लिए पासवर्ड बनाना होगा जिसे आप आपने PhonePe App को खोलने के लिए इस्तेमाल करेंगे | आपको अपना पासवर्ड दाल कर Continue पर क्लिक करना होगा।
Step3: अब आपको अपना बैंक अकाउंट करना होगा उसके लिए आपको PhonePe के होम पेज पर Add Bank Account का ऑप्शन मिलेगा उस पर आपको Click करना होगा|
Step4: उसके बाद आपको अपना बैंक अकाउंट सिलेक्ट करना होगा| बैंक अकाउंट सेलेक्ट करने के लिए जिस भी बैंक में आपका अकाउंट हो उसे सेलेक्ट करे|
Step5: उसके बाद आपको अपना Registered Mobile Number (जो आपके बैंक अकाउंट में लिंक हो) सेलेक्ट करना होगा|
Step6: उसके बाद आपका बैंक अकाउंट Fetch करेगा| जब आपका अकाउंट Verify हो जायेगा तब आपके सामने आपके बैंक अकाउंट की साडी डिटेल्स आ जाएगी| सब कुछ सही होने पर आपको निचे दिए गए Proceed to Add के बटन पर क्लिक करना है| बैंक अकाउंट ऐड होने के बाद आपको अपना UPI पिन सेट करना होता है| Upi Pin सेट करने के लिए आपको आगे के स्टेप्स को फॉलो करना है।
Step7: जैसे ही आप Proceed to Add पर लिक करेंगे तब आपको UPI Pin सेट करना होगा| इसके लिए Set UPI Pin पर क्लिक करना है| जिसमे आपको अपने अकाउंट के ATM कार्ड के डिटेल्स को भरना होगा|
Step8: उसके बाद आपको अपने ATM Card के लास्ट के 6 अंक तथा ATM Card Expire Date डालना है|
Step9: उसके बाद 6 अंक या 4 अंक का आपको अपना UPI Pin सेट करना होता है| जब आप अपना UPI Pin डाल कर Confirm करेंगे तब आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जो अपने आप Fill हो जायेगा|
Step10: उसके बाद आपका Bank Account और UPI Pin सेट हो जायेगा और आप किसी को भी Digital Payment कर सकते है|
दोस्तों उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट पसंद आई होगी।